बुखार से पीड़ित छात्रा की उपचार के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम : 17 अगस्त से आ रहा छात्रा को बुखार : अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था उपचार

सिकंदराराऊ। मौसम परिवर्तन होते ही वायरल बुखार ने अपने पांव पूर्ण रूप से पसारने शुरू कर दिए है। वायरल बुखार की चपेट में आकर बच्चे ,बुजुर्ग एवं युवा बीमार पड़ रहे हैं । वायरल बुखार की चपेट में आकर कस्बा के मोहल्ला मटकोटा निवासी एक 10 वर्षीय छात्रा की उपचार के दौरान सोमवार को अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया।


बताया जाता है कि मोहल्ला मटकोटा निवासी शीलेन्द्र कुमार की 10 वर्षीय पुत्री खुशी को 17 अगस्त से बुखार आ रहा था । परिजनों द्वारा उसका उपचार कस्बा में चिकित्सक के पास कराया। किंतु उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान खुशी ने दम तोड़ दिया। खुशी कक्षा 5 की छात्रा थी। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। छात्रा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment