राह चलती महिलाओं से अश्लील हरकतें करते युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर रविवार को कस्बा के मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज में खड़े होकर आने जाने वाली महिलाओं से अश्लील हरकतें करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।


कस्बा इंचार्ज रामनरेश सिंह अपने हमराहों के साथ रविवार को कस्बा में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली ,कि एक युवक मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज में मस्जिद के निकट खड़े होकर रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं से अश्लील हरकतें रहा है। जिससे मार्ग से गुजरने वाली महिलाएं इसकी हरकतों से शर्म की वजह से अपने -अपने मुंह छुपा कर निकल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम फरमान पुत्र गुड्डू निवासी मोहल्ला गौसनगर कस्बा पुरदिलनगर बताया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment