अवैध देशी शराब समेत युवक गिरफ्तार
सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव कपसिया में स्थित सोसायटी के निकट से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।
एसआई धर्मेंद्र निरंजन अपने हमराहों के साथ कपसिया में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देश शराब लेकर सोसायटी के समीप खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आकाश पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव कपसिया बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं।









