घर के बाहर खड़े युवक को पीटा

घर के बाहर खड़े युवक को पीटा97589 73250

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर में घर के बाहर खड़े युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक की मां ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव खिजरपुर निवासी सूरजमुखी पत्नी शेर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 19 अगस्त की रात्रि 9 बजे करीब उसका पुत्र धर्मवीर अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था । तभी गांव के ही बनी पुत्र रामस्वरुप, जय सिंह व रितु पुत्रगण रामस्वरुप, सागर पुत्र जय सिंह बेवजह मेरे पुत्र को गाली गलौज करते हुए आए। जब पुत्र ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment