कॉलेज के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर युवक एवं चाचियां ससुर को पीटा

कॉलेज के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर युवक एवं चाचियां ससुर को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला आल में कॉलेज के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर नामजदों एक युवक एवं उसके चचिया ससुर को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना हसायन क्षेत्र के गांव निजामतपुर निवासी मानपाल सिह पुत्र रुकमपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 14 अगस्त की शाम पाँच बजे करीब वह अपने कॉलेज श्रीमती लौगश्री देवी कॉलेज आफ लाँ नगला आल पर था । तभी उसने देखा कि भानू प्रताप पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी जैतपुर (सलेमपुर) थाना हाथरस जंक्शन ,सुशील कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव छत्तरपुर थाना हाथरस जंक्शन ,कान्हा पुत्र संजू निवासी गांव मोहब्बतपुरा थाना हाथरस जंक्शन व राधे कुमार पुत्र अवनीश निवासी गांव टौड सलेमपुर थाना हाथरस जंक्शन

शराव पी रहे है । उसने शराब पीने का विरोध किया। तो आरोपी उग्र हो गए। आरोपियों ने उससे गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके चचिया ससुर प्रेमचन्द्र पुत्र ब्रहमदेव निवासी गांव नगला आल को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment