सादाबाद। माध्यमिक विद्यालय तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एसबीजे इंटर कॉलेज बिसावर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसबीजे इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामचरन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय से आए हुए बालक एवं बालिका का वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरी लगन के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न विद्यालय से आए शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रमुख योगदान दिया। जिसमें सत्यपाल सिंह, सत्यनारायण यादव, अजय कुमार, पवन कुमार, लालाराम सिंह एवं अजय कुमार सिंह और सभी ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।अंडर 17 में विजेता जनता इंटर कॉलेज सहपऊ की टीम रही। जबकि उपविजेता श्री कर्ण सिंह जनता इंटर कॉलेज तसींगा की टीम रही।









