5 फुट लम्बा अजगर देख हड़कंप:पकडा: ली राहत की सांस

सादाबाद। क्षेत्र के गांव जटोई में आज एक खेत के पास समरर्सेबिल की कोठरी में 5 फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों के पसीने छूट गए और उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी।


वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले किसी ग्रामीण ने सांपों का रेस्क्यू करने वाले संजय उर्फ जहरीला को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही संजय मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया।इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment