हाथरस। श्री रेवती मईया मेले के चौथे दिन आर.एंड. बी. डांस क्लासेज के बैनरतले सांस्कृतिक संध्या का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसके संयोजक नवीन कुशवाहा थे। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ आरती चतुर्वेदी व अशर्फी देवी ने किया। इनका सम्मान जयललिता व मंजू शर्मा ने किया। यह कार्यक्रम काफी देर तक चला जिसमें बच्चों ने जबरदस्त नृत्य व गायिकी कर अपनी प्रतिभा बिखेरी। जिसमें बच्चों व दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय व रामदरबार मंदिर प्रबंधक दीपक बूटिया थे।
जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज वार्ष्णेय ने किया।गणेश वन्दना, काली नृत्य, ग्रुप डांस, शिवाय वर्मा, माही आदि बच्चों ने अपनी कलाकारी से प्रतिभा बिखेरी।। कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्था में गीतम सिंह ब्रांच पोस्ट मास्टर, यज्ञदत्त कुशवाहा, लटूरी सिंह, विकास बघेल, विष्णु कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, भूमिका गुप्ता, प्रेम प्रकाश, पंकज कुमार, ध्रुव कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एड., मेला कोषाध्यक्ष बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, राम गुप्ता प्रेस वाले, आशू आंधीवाल, अशोक गुड वाले, मुकेश जेवरी, प्रमोद दहलवी, पप्पन पहलवान, सेतू शर्मा मौजूद थे।









