हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा बरेली हाईवे पर आज दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर पाकर मौके पर राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गई और सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पास ओवरब्रिज के उतार पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और मृतक की पहचान मथुरा के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग निवासी 30 वर्षीय बांके बिहारी शर्मा पुत्र मदन मोहन शर्मा के रूप में हुई है। वह हाथरस में एक दवा कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत थे। घटना के समय वह हाथरस से सिकन्द्राराऊ जा रहे थे।। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।घटना की जानकारी मिलने पर बांके बिहारी शर्मा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में भारी कोहराम मच गया है।बताया जा रहा है कि बांके बिहारी की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और वह अपने पीछे एक माह का बच्चा छोड़ गए हैं।









