अवैध तमंचा कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव नारई के निकट से एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार एक युवक गांव नारई के समीप अवैध तमंचा कारतूस लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। तभी पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम अर्जुन सिंह पुत्र धनपाल सिंह निवासी गांव भिसीमिर्जापुर थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं एक कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment