शिव विवाह में झूमे श्रद्धालु : कथा का रसपान करने को उमड़ रही भीड़

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित माता फार्म हाउस पर चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को शिवमहापुराण की कथा के तीसरे दिन व्यास पीठ से कथावाचक सतगुरु शरण देव जी महाराज ने माता पार्वती की घोर तपस्या, शिव-पार्वती विवाह और उनके प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने शिव परिवार की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव का परिवार समाज को प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। मनुष्यों को भी आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे से रहना चाहिए। कथावाचनक ने कहा कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती का कठिन तप संयम का मार्ग दिखाता है। तारकासुर के वध के लिए देवताओं द्वारा भगवान शिव से प्रार्थना की गई। इस दौरान भगवान शिव की समाधि टूट गई। देवताओं ने भगवान शिव से तारकासुर का वध एवं माता पार्वती के साथ विवाह करने के आग्रह किया। जिसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का भव्य विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर कथा पंडाल का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

विवाह के दौरान “हर-हर महादेव” और “जय माता पार्वती” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शिव विवाह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भजनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया ।कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री शिव महापुराण का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथा में रामकिशन दीक्षित, पंकज दीक्षित ,आकाश दीक्षित, ममता शर्मा, रेनू शर्मा, दुर्वेश पचौरी,बृज बिहारी कौशिक, देवकांत कौशिक ,चेतन शर्मा, रिंकू शर्मा, राकेश शर्मा , श्रीनिवास पचौरी,सुरेंद्र दीक्षित, लक्की शर्मा, योगेंद्र दीक्षित,योगेंद्र यादव, राजकुमार शर्मा,अरुण दीक्षित, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र सिंह, उमेश शर्मा,शिवम शर्मा ,देवांश दीक्षित, शशि बघेल, ओमवीर बघेल, आशुतोष दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment