सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का बढ़ा कद: महिला एवं बाल विकास समिति की बनीं सभापति

राज्य मंत्री का दर्जा मिलने से समर्थकों व भाजपाईयों में भारी हर्ष : जोरदार स्वागत व सम्मान

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक एवं तेज तर्रार नेता श्रीमती अंजुला सिंह माहौर को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चुनावों से पहले बड़ी जिम्मेदारी देते हुए लोकहित में उन्हें बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति का सभापति दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मनोनीत किया गया है और उनकी इस नियुक्ति से उनके तमाम समर्थकों, शुभचिंतकों व भाजपाइयों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर उनका स्वागत सम्मान करने वालों का भारी तांता लग गया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सदर विधायक को दी गई जिम्मेदारी से प्रदेश की राजनीति में उनका कद अब और बड़ा हो गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के निर्देश पर सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि महिला एवं बाल विकास संबंधी गठित संयुक्त समिति में सभापति दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के पद पर उन्हें मनोनीत किया गया है तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली 2023 के नियम 201 (2) के अनुसार श्रीमती अंजुला सिंह माहौर सदर विधायक को उक्त समिति में आज 20 अगस्त से सभापति के रूप में मनोनीत किया गया है। महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की नव मनोनीत सभापति दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्रीमती अंजुला सिंह माहौर सभापति के रूप में अब समिति के कार्यों को देखते हुए संचालित करेंगीं और महिलाओं व बाल विकास संबंधी कार्य योजनाओं को परिपूर्ण कराएंगी ।

सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर को महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति के चेयरमैन (राज्य मंत्री )नियुक्त होने पर आज उनके अलीगढ़ रोड स्थित आवास पर उनके तमाम समर्थकों और शुभचिंतकों तथा भाजपाईयों की भीड़ लग गई और उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर को शासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी से अब उनका प्रदेश की राजनीति में कद और बढ़ गया है तथा उनको यह दायित्व दिए जाने से आगामी विधानसभा चुनावों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकेगा।। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, भाजपा के जिला महामंत्री ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया, वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजकीय ठेकेदार राकेश शर्मा राजाजी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पूर्व विस्तारक अंकित गौड़, भाजपा नेता बौ.प्रशांत शर्मा, विशाल सारस्वत, उदित शर्मा, संजय सक्सेना,प्रदीप शर्मा, स्मृति पाठक, विवेक रावत, आकाश सिंह, योगेश सेंगर, मूलचन्द्र वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, विष्णु बघेल, जितेंद्र, देवेंद्र तोमर, राकेश शर्मा, विक्रम जादौन, रितु गौतम आदि कार्यकर्ताओं द्घारा जोरदार स्वागत किया गया।

 

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment