स्वर्णकार शिविर के बलवीर वर्मा चुने निर्विरोध अध्यक्ष: स्वागत

हाथरस। श्री स्वर्णकार सभा की बैठक शहर के दिल्ली वाला मौहल्ला स्थित श्री गंगा मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में बलवीर सिंह वर्मा को दाऊजी महाराज मेला 2026 में लगने वाले स्वर्णकार शिविर का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर समाज के लोगों द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।।

बैठक में स्वर्णकार समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आगामी मेला श्री दाऊजी महाराज 2026 के स्वर्णकार शिविर के अध्यक्ष पद के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया, लेकिन किसी भी सदस्य ने स्वेच्छा से इस जिम्मेदारी को उठाने की पहल नहीं की। इसके बाद, सभी स्वर्णकार बंधुओं ने आपसी विचार-विमर्श के बाद स्वर्णकार सभा के वर्तमान अध्यक्ष बलवीर सिंह वर्मा को सर्वसम्मति से शिविर का अध्यक्ष चुन लिया सभी लोगों ने फूल-माला पहनाकर बलवीर सिंह वर्मा का स्वागत किया गया।बलवीर सिंह वर्मा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर स्वर्णकार समाज के लोगों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।


इस मौके पर शिविर अध्यक्ष बलवीर सिंह वर्मा ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेला श्री दाऊजी महाराज 2026 में लगने वाला शिविर और उसमें होने वाले कार्यक्रम भव्य होंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्वर्णकार समाज के लोगों को साथ लेकर शिविर के सभी कार्यक्रमों को भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।। बैठक में राजकुमार कुंवरपुर वाले, अरविंद सोनी, कैलाश बाबू फांटे वाले, राजकुमार वर्मा कोठीवाल, विक्रम वर्मा, ओमप्रकाश पेगोरिया, सुरेंद्र कोठीवाल, भूपेंद्र सिंह वर्मा, विजय माथुर, राजेंद्र बाबू कोठीवाल, गुड्डू वर्मा, कान्हा वर्मा और जीतू वर्मा सहित तमाम स्वर्णकार बंधु उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment