भव्य कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा का हुआ शुभारंभ कलश यात्रा एवं कथा में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर की सहभागिता

 

सिकंदराराऊ। पवित्र श्रावण मास के शुभअवसर पर कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में बुधवार को भव्य श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण के बीच शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व कस्बा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ मां पथवारी से हुआ। जिसमें कस्बा के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ शामिल हुई। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे पर बज रहे धार्मिक एवं भक्ति गीतों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाते नजर आए।हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोघो से कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो उठा। कस्बा भ्रमण के उपरांत यात्रा का समापन ममता फार्म हाउस पर पहुंचकर हुआ। जहां विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश स्थापना की गई। इसके उपरांत अयोध्याधाम से पधारे परम पूज्य आचार्य श्री श्री श्री 1008 श्री सतगुरु शरण देव जी महाराज ने श्रीमुख से श्री शिवमहापुराण कथा का रसपान कराया। कलश यात्रा में आयोजक रामकिशन दीक्षित, पंकज दीक्षित, आकाश दीक्षित, ममता शर्मा, रेणु शर्मा, कमलेश शर्मा, शशि वाला, आरती त्रिवेदी, चारु वार्ष्णेय ,प्रभा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, पूजा शर्मा, रिंकी यादव, राधा दीक्षित, साधना सिंह, शिवानी दुबे, चंचल जादौन, नीलम उपाध्याय, रश्मि शर्मा, देवकांत कौशिक, अरविंद भारद्वाज, रिंकू यादव, राजेंद्र सिंह, राकेश यादव, बृज बिहारी कौशिक, दुर्वेश पचौरी, अंश शर्मा, आशीष जादौन, सुधीर जादौन, लोकेश जादौन, कमल कांत दीक्षित, विशाल राज चौहान, निशांत चौहान, जितेंद्र पचौरी, अरुण दीक्षित, दीपेश पाठक, श्वेतांत दीक्षित, आशुतोष दीक्षित, ओमवीर बघेल, रिंकू शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment