सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को अज्ञात युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के भाई ने कोतवाली में अज्ञात युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बहन सोशल मीडिया द्वारा किसी लड़के से बातचीत किया करती थी। वह अज्ञात लड़का मेरी बहन को 14 अगस्त की रात्रि 1बजे करीब घर से अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।









