पति से शिकायत करने पर पति ने पीड़िता को मारपीटकर किया घायल
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देवर ने अपनी भाभी को बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पति से शिकायत करने पर पति ने भी धमकी देते हुए उसको मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में देवर एवं पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 30 जुलाई की रात्रि 9 बजे करीब उसके देवर ने उसे बदनीयती दबोचा लिया । जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 31 जुलाई की सुबह अपने पति को आपबीती बताई। तो पति बोला कि वह मेरा भाई है उसके खिलाफ अगर तूने शिकायत की तो मैं तूझे जान से मार दूंगा और लाठी डण्डो से उसकी काफी पीटाई की। जिससे उसके बाये हाथ में काफी चोट आई है। उसने अपने पिता अपने पिता को फोन किया तो उसके पिता पुलिस को लेकर उसकी ससुराल पहुँचे और वहां से वह उसे अपने साथ लेकर अपने गांव चले आए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।








