आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित एक होटल पर पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की पुटेज खंगालना शुरू कर दिया और जिससे लोगों की पहचान हो सके।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, आगरा अलीगढ रोड स्थित होटल पर दोनों पक्षों के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही घटना में किसी के घायल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करने और विवाद के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि राजमार्ग के किनारे बने होटल और ढाबों पर इस तरह के विवाद आए दिन सामने आते रहते हैं।









