सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में घर के बाहर खेल रहे बालक को नामजद ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बालक के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मऊ चिरायल निवासी अशोक कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 अगस्त को उनका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। तभी उनके पड़ोसी पंकज पुत्र रामप्रकाश के पुत्र ने उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









