पुत्री की सुसराल में पिता पुत्री को पीटा


सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनिया तलेसरा में पुत्री की सुसराल में ससुरालीजनों को समझाने गए पिता पुत्री को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में
चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मानपुरा थाना जैथरा जनपद एटा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र किशनपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री चंचल की शादी देवेश पुत्र अतेन्द्र सिंह निवासी गांव अरनिया तलेसरा थाना सिकंदराराऊ के साथ की थी। उनकी पुत्री चंचल ने उन्हें फोन कर बताया कि ससुरालीजन आए दिन घरेलू बातों को लेकर गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट करते हैं तथा उसे घर से भगाते है।
3 अगस्त की दोपहर को वह पुत्री की सुसराल समझाने को गए थे। पुत्री के ससुराली देवेश पुत्र अतेन्द्र सिंह , अतेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह, रिषभ पुत्र अतेंद्र सिंह ,पप्पू सिंह को समझाया । किंतु उक्त आरोपियों ने गाली गलौज कर उनके व उनकी पुत्री चंचल को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment