हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा रैली, अमृता, आयुषी, जानवी, आरुषी, रिज़वाना मेहंदी प्रतियोगिता में विजेता

\हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम छौंक में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली में स्काउट-गाइड दल ने बैंड एवं अनुशासित परेड के साथ सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम का आकर्षण और बढ़ गया। विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय भावना का उत्साह देखने को मिला।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment