14 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में गणेश चौथ शोभायात्रा को लेकर बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ भाग लिया । इस दौरान सर्वसम्मति से हर्षित वार्ष्णेय को शोभायात्रा का अध्यक्ष चुना गया। अखिल वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, मानु वार्ष्णेय संयोजक , निशांत ,आशीष ,देव उपाध्यक्ष , मोहन , करन व्यवस्थापक , कृतांक वार्ष्णेय,दीपक कटारा ,जीवन भारद्वाज प्रबंधक चुने गए। बैठक में मौजूद युवाओं ने फूल मालाएं पहनाकर अध्य्क्ष हर्षित वार्ष्णेय का भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष हर्षित वार्ष्णेय ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 14 सितंबर को गणेश शोभायात्रा कस्बा में धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में दर्जनों झाकियां श्रद्धालुओं के मध्य आकर्षण का केंद्र बनेगी। शोभायात्रा को लेकर कमेटी द्वारा तैयारियां तेजी के साथ की जा रही है।












