यूपी स्काउट केयर अभियान प्रतियोगिता के विजेता किये सम्मानित

हाथरस। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के दिशा निर्देशन में एवं जिला संस्था के तत्वाधान में राम वाजपेयी की जयंती के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में यूपी स्काउट केयर अभियान प्रतियोगिता के अंतर्गत विषय नुक्कड़ नाटक, स्किट प्रतियोगिता, वीडियोग्राफी ,शॉर्ट फिल्म, प्रतियोगिता , थीम सॉन्ग, गीत, कविता लेखन प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।। जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स गाइड एवं प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम संपन्न होंगे। जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख व प्रतियोगिता का संचालन सोनाली वार्ष्णेय जिला संगठन आयुक्त गाइड द्वारा किया गया। निर्णायक टीम में स्काउट मास्टर योगेंद्र वार्ष्णेय, गाइड कैप्टन शारदा विश्वकर्मा, कुमुद शर्मा, दिव्या उपाध्याय थीं।

प्रतियोगिता के परिणाम में स्लोगन प्रतियोगिता में श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज से भूमिका प्रथम ,प्रिया शर्मा द्वितीय और श्वेता वर्मा तृतीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रहीं।कविता लेखन प्रतियोगिता में अनन्या कौशिक प्रथम , नैना अंसारी द्वितीय श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज से व माधवी प्रकाश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से तृतीय स्थान पर रहीं।नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज से यामिनी ,छवि, आरुषि ,कल्पना ,सुमिति, खुशी ,भावना ,सोनी आदि सामूहिक रूप से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्काउट विंग में श्री रामबाग इंटर कॉलेज के स्काउट कृष्णा, स्मिथ, साजिद आदि टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिले के माध्यमिक विद्यालयों के अनेक स्काउट एवं गाइड उपस्थित थे।
अंत में जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पंडित श्रीराम वाजपेई भारतीय स्काउटिंग के जनक श्रीराम वाजपेई के जीवन प्रकाश पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया ।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment