अग्रवाल सभा प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार करते हुए मतदाता अग्र बंधुओ से किया सघन जनसंपर्क:अपील

हाथरस। श्री अग्रवाल सभा के द्विवर्षीय कार्यकाल हेतु आयोजित हो रहे चुनाव को लेकर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पक्ष में शहर में अग्र बंधुओ के पास पहुंचकर सघन जनसंपर्क करते हुए चुनाव प्रचार किया जा रहा है और अपने-अपने लिए वोट अपील की जा रही है।

इसी क्रम में आज बारिश की फुहारों के बीच चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ता दिखाई दिया और श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी प्रमुख समाजसेवी राकेश बंसल स्टील वाले, महामंत्री पद हेतु मनोज अग्रवाल किराना वाले, कोषाध्यक्ष पद हेतु संजय टालीवाल नल वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु राजेश तायल,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु लोकेश अग्रवाल दाल वाले तथा मंत्री पद हेतु गौरव अग्रवाल फार्मेसी वालों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान के तहत अग्रवाल सभा के मतदाता अग्र बन्धुओं के पास पहुंचकर सघन जनसंपर्क करते हुए उनसे उनके पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है। साथ ही उक्त प्रत्याशियों द्वारा अग्र बन्धुओं को आश्वासन दिया जा रहा है कि समाज के विकास व उत्थान हेतु वह जहां कठिन मेहनत करेंगे, वही किसी भी अग्रबंधु के मान सम्मान व स्वाभिमान से समझौता नहीं होने देंगे।

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उक्त प्रत्याशियों अध्यक्ष राकेश बंसल स्टील, महामंत्री मनोज अग्रवाल किराने वाले, कोषाध्यक्ष संजय टालीवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल दाल वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश तायल, मंत्री गौरव अग्रवाल, संजय फार्मेसी के साथ फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सर्राफा कमेटी के महासचिव सौरभ अग्रवाल सर्राफ, सुनील अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल हींग वाले, शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, मनोज लोहिया, अशोक अग्रवाल वीडियो वाले, अजय अग्रवाल घी वाले, मुकेश जालान,श्रीकृष्ण अग्रवाल एलपी बंटी लाला आदि तमाम अग्र बन्धु साथ थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment