सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव करारमई में घेर में सो रहे एक युवक को नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव करारमई निवासी उदयवीर पुत्र राजपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 10 अगस्त की रात्रि 11 बजे करीब अपने घेर में सो रहा था। तभी गांव के ही सत्येन्द्र, राहुल पुत्रगण ओमवीर , वीकेश, नॅहना पुत्रगण सत्येन्द्र गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।








