कुत्ते से टकराकर दो बाइकों पर चार सवार सवार घसायल

गांव गोपालपुर भूतपुर के पास एक चलती बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव नया नगला निवासी युवक अपने गांव से अपनी बाइक द्वारा बाजार की ओर आया था। बताते हैं कि जैसे ही वह गोपालपुर भूतपुर गांव के समीप पहुँचा, तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता दौड़ता हुआ उसकी बाइक के सामने आ गया। जिससे कुत्ता बाइक से टकरा जाने पर बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक घिसटती हुई दूर जा गिरी। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकरी होने पर राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की भीड जुट गई। लोगों ने ऐंबुलेंस के जरिए घायल को उपयार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी मौके पर पहुँच गए जो 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुँचे, जहाँ उसका उपचार जारी है।
वहीं दूसरी ओर कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, भोजगढ़ी निवासी आनंद शर्मा अपनी पत्नी शालिनी शर्मा और पुत्र धैर्य के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से गोरई गए थे। मंगलवार सुबह तीनों अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव भोजगढ़ी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भोजगढ़ी गांव के समीप पहुंची, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता आ जाने से बाइक फिसल गई और बाइक पर सवार तीनों लोग सडक पर गिरकर घायल हो गये। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये और मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment