अवैध तमंचा कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दविश देकर पुरदिलनगर मार्ग स्थित नहर पुल के निकट से बीती रात एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार सोमवार की रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि पुरदिलनगर मार्ग स्थित नहर पुल के समीप एक युवक अवैध तमंचा लेकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सूचना पर दविश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम पीतम उर्फ पीताम्बर पुत्र छोटेलाल निवासी मोहल्ला जलेसरी गेट कस्बा पुरदिलनगर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया । जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment