दो सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़िये हुए घायल : सीएचसी से दो कांवड़ियों को किया रेफर

सिकंदराराऊ। गंगाघाट से कावड़ लेकर लौट रहे रविवार की रात्रि को चार कांवड़िये दो सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से दो कांवड़ियों को रेफर कर दिया गया तथा दो कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।


बताया जाता है कि रविवार की रात्रि को अजीत पुत्र कुंवर पाल सिंह निवासी गांव कुकरगवां सहपऊ अपने साथी अभय पुत्र रविंद्र सिंह, आदेश कुमार पुत्र भीकम सिंह के साथ कांवड़ लेकर गंगाघाट सोरों जी से लौट रहे थे । जैसे ही तीनों कांवड़ियां कासगंज रोड स्थित अगसौली चौराहे के पास पहुंचे। तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने तीनों कांवड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल तीनों कांवड़ियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से अजीत हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं दूसरी दुर्घटना में सुखवीर सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी गांव रूपवास भरतपुर राजस्थान गंगाघाट से कांवड़ लेकर आ रहे थे । जैसे ही वह कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के निकट पहुंचे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी । हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कांवड़िया को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment