सादाबाद में बसपा की आयोजित विशाल जनसभा में उमड़ा भारी जनसैलाब: बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना : सरकार ने अपनी कमियां छुपाने का काम किया है-आकाश आनंद : सादाबाद से बसपा ने ब्राह्मण चेहरा व वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा को घोषित किया बसपा प्रत्याशी

सादाबाद। बहुजन समाज पार्टी की आज कस्बा में आयोजित विशाल जनसभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने जहां सत्तारूढ़ भाजपा, सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, वही सादाबाद विधानसभा सीट से वरिष्ठ बसपा नेता एवं ब्राह्मण चेहरा डॉ.अविंन शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है और उनकी घोषणा से बसपा समर्थकों व उनके शुभचिंतको में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है। वही आज आयोजित विशाल जनसभा में उमड़ी हजारों की भीड़ से बसपा नेतृत्व भारी गदगद नजर आया ।

कस्बा के कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन पर आज बहुजन समाज पार्टी के बैनरतले आयोजित विशाल जनसभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में उमडे भारी जनसैलाब से जहां बसपा नेतृत्व व बसपाई बेहद गदगद दिखाई दिए।बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने जय भीम के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम को नमन किया। कहा कि हम सभी आज सादाबाद के डा.अविन शर्मा के लिए एकत्र हुए हैं।उन्होंने कहा कि बीएसपी के नेतृत्व में प्रदेश में चार बार सरकार बनी। वह खुद बीएसपी के विजन से प्रभावित होकर इस मिशन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से भाजपा की सरकार है। इतने सालों में सरकार ने सिर्फ अपनी कमियां छिपाने का काम किया है।। वहीं बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए और तीखे व्यंग बाण छोड़ते हुए प्रहार किए गए। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को अंकल कहकर बुलाया।उन्होंने कहा- मैं 30 साल का हूं और अखिलेश जी 50 के। मैं 50 साल के वृद्ध को अंकल नहीं तो और क्या कहूंगा।


बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल अंकल एक किताब लेकर घूमते हैं। संविधान की बात करते हैं। अगर किताब पलट दी जाए तो पता चलेगा कि उसके पन्ने खाली हैं। वे संसद में संविधान की बात करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां वही काम कर रहे, जो भाजपा यूपी में कर रही है।बसपा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि एथेनॉल पेट्रोल के नाम पर 110 रुपए में गन्ने का रस बेच रहे हैं। देश में सबसे बेकार एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे इसके उदाहरण हैं। इतने साल बाद भी एक भी गड्डा नहीं है। मायावती जी के शासन में यह बना था।


बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर ने कहा कि यूपी में 2017 से भाजपा की सरकार है। इतने सालों में सरकार ने सिर्फ अपनी कमियां छिपाने का काम किया है। आपके 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा टैक्स के पैसों से भाजपा ने सिर्फ एडवर्टाइजमेंट किया है। इन पैसों से भाजपा ने अपनी कमियां छिपाई हैं।आकाश आनंद ने कहा कि इनकी (भाजपा) आदत दूसरों के काम पर अपना झंडा लगाना है। काम किसी और का, फीता ये लोग काटते हैं। ये हाल तब है, जब डबल इंजन की सरकार है। 4 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं। पेपर लीक हो रहे हैं। अगर यह पैसा व्यवस्था सुधारने पर खर्च होता तो आज बच्चे सरकारी नौकरी पा रहे होते।झांसी के अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत हो गई। उनके लिए इनके पास अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं है। 2014 में गैस सिलेंडर 400 रुपए का हुआ करता था। उस समय इनके सभी नेता सड़क पर उतरकर गैस सिलेंडर सिर पर रखकर छाती पीटते हुए कहते थे- अरे, महंगाई। आज सिलेंडर 1,200 रुपए का है।। कस्बा में आज आयोजित बसपा की विशाल जनसभा के दौरान बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद द्वारा सादाबाद विधानसभा सीट से वरिष्ठ बसपा नेता एवं ब्राह्मण चेहरा डॉ. अविन शर्मा को बसपा प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा इससे पहले मऊ की मधुबन विधानसभा सीट से भरत सिंह को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।। आकाश ने कहा- देश में सबसे बेकार एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इसके उदाहरण हैं।वहीं दूसरी तरफ नोएडा और आगरा का एक्सप्रेसवे देख लें। इतने साल बाद भी एक भी गड्डा नहीं है। उसी से होकर दिल्ली आते हैं। यह एक्सप्रेस वे मायावती जी के शासन में बना था।बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश ने कहा कि मैं कहता हूं कि अखिलेश अंकल के पीडीए का मतलब कभी कुछ तो कभी कुछ और हो जाता है। अभी बहन जी ने कहा था कि जैसे गिरगिट रंग बदलता है, वैसे ही सपा के पीडीए का मतलब भी बदलता रहता है। बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि सरकार हमारी बहनों को सुरक्षा और शिक्षा नहीं दे पाई। अगर पैसा सही जगह खर्च होता तो बहनों को सुरक्षा मिलती।। बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के आज विशाल जनसभा संबोधित करने एवं प्रत्याशी घोषित करने आगमन पर वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर एवं मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।

बसपा की विशाल जनसभा के दौरान मंच पर बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, बसपा प्रभारी व प्रत्याशी डॉ.अविन शर्मा, प्रमुख शिक्षाविद डा. उमाशंकर लॉर्ड साहब , श्रीमती क्षमा शर्मा के अलावा बसपा के पदाधिकारियों में मुख्य मंडल प्रभारी बाबू मुनकाद अली,मुख्य मंडल प्रभारी गोरेलाल जाटव, मुख्य मंडल प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप, मुख्य मंडल प्रभारी अनिल बघेल, देवेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष, मनोज पंडित जिला कोषाध्यक्ष, रिंकू कुमार जिला सचिव, रईस अहमद अब्बासी जिला महासचिव, उमेश चौधरी जिला कार्यकारी सदस्य, महिपाल सिंह विधानसभा अध्यक्ष हाथरस, सत्येंद्र राणा विधानसभा अध्यक्ष सादाबाद, नेम विधानसभा अध्यक्ष सिकंद्राराऊ, मोहन मालती स्वरूप , संजय बघेल , देवेंद्र बघेल, हुकम सिंह नेताजी, मनोज वर्मा , आसिफ मलिक ,अजय कुमार सुमन , विजय कुमार सीकर,दिनेश भारती, देश दीपक रावत, राकेश कुमार काका, निखिल पचौरी, गौतम जी, राजवीर बघेल, भूरा पहलवान , सचिन पहलवान ,बिसावर प्रधान त्रिवेंद्र चौधरी, समाजप्रिय रतन, हरेंद्र सिंह , हेमंत कुमार,वसीम ठेकेदार ,के. के. सेंगर,सूरजपाल मंडल प्रभारी,सूरजपाल जिला संयोजक, राहुल महाजन , जितेंद्र बघेल, रामदास, पुष्पेन्द्र चौधरी,मनोज पंडित ,विष्णु शर्मा,दिनेश गौतम,राघवेंद्र चौधरी,दिनेश चौधरी आदि के अलावा पूरे विधानसभा क्षेत्र से जनता का उमड़ा भारी जनसैलाब मौजूद था।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment