संगठन सृजन को लेकर कल हाथरस में मंथन करेंगे एआईसीसी पर्यवेक्षक सीताराम लाम्बा

हाथरस।आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में संगठन सृजन अभियान के तहत एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा कल 11 अगस्त को हाथरस आयेंगे।एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा के साथ पीसीसी पर्यवेक्षक के रूप में अदनान मियाँ (पूर्व जिलाध्यक्ष कासगंज), सुभाष गाँधी (पूर्व जिलाध्यक्ष बुलंदशहर) एवं श्रीमती प्रज्ञा गौड (पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, बुलंदशहर) भी हाथरस पहुंचेंगी और दोपहर 12 बजे शिल्पा होटल सासनी–हाथरस रोड पर प्रेस वार्ता एंव दोपहर 1 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।


बैठक में जिले में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल होंगे।।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.विवेक उपाध्याय ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि संगठन सृजन की इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment