हर घर तिरंगा अभियान में विकास खंडों के शहीद स्मारकों व परिसर पर चला स्वच्छता अभियान

हाथरस। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जनपद के विकास खंडों में स्थित शहीद स्मारकों/परिसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहीद स्मारकों एवं उनके आसपास के परिसर की साफ-सफाई कराकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण सुनिश्चित किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जन जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता एवं जनभागीदारी की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
अभियान के तहत राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना, प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना, स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना, नागरिकों में राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध की भावना उत्पन्न करना।हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता को जन-जन तक पहुँचाने का जन-आंदोलन है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment