संविलयन विद्यालय कोटा में हुआ स्वच्छता एवं संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम:दिलायी शपथ

​मुरसान। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में विकास खंड मुरसान स्थित संविलयन विद्यालय कोटा में स्वच्छता जागरूकता एवं संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी मुरसान गिरिराज सिंह थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के संदेश के साथ हुआ।​विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह ने समस्त शिक्षकों, अनुदेशकों, एजुकेटरों, शिक्षामित्रों एवं बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। उन्होंने सभी को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।​इसके उपरांत, संचारी रोगों से बचाव एवं उनकी रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय स्वच्छता है। उन्होंने जलभराव न होने देने, उबला व स्वच्छ पानी पीने, भोजन से पूर्व हाथ धोने और आसपास सफाई बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। विद्यालय परिसर में जहां घास उगी थी, उसे स्वयं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा काटा गया और सहयोग में शिक्षकों और कुछ बच्चों को भी साथ लिया।
​कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा,शालिनी,जितेंद्र शर्मा,नीरज, सरिता शर्मा,लोकेंद्र चौधरी,प्रियंका माहेश्वरी,शिल्पी गौड़ ,अर्चना भारद्वाज,मुकेश माहौर,अमर सिंह,अर्चना सिंह एजुकेटर, रजनी देवी शिक्षामित्र तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment