सादाबाद। बहुजन समाज पार्टी के आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बसपा के उच्च नेतृत्व द्वारा आज कार्यक्रम स्थल उत्सव गार्डन कृपा रोड पर बिंदुवार निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। कार्यक्रम में पूरे विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों की भारी भीड़ शामिल होगी।

बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सादाबाद विधानसभा क्षेत्र का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 10 अगस्त को कस्बा के कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन पर आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भाग लेंगे तथा विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडल, पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली द्वारा आज फिर से उत्सव गार्डन कूपा रोड सादाबाद पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडल, पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली द्वारा कार्यक्रम स्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए प्रत्येक व्यवस्था की समीक्षा की और स्पष्ट संदेश दिया कि 10 अगस्त का यह सम्मेलन सादाबाद विधानसभा में सर्वजन शक्ति, संगठन और जनसमर्थन का ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा।अब हर गांव, हर बूथ और हर कार्यकर्ता का एक ही संकल्प है कि 10 अगस्त को सादाबाद की धरती पर इतिहास रचना है।
बसपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जहां सभी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। वहीं बारिश के मौसम को देखते हुए विशाल वाटरप्रूफ टेंट भी लगवाया गया है तथा कार्यक्रम में पूरे विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों की भीड़ शामिल होगी और कार्यक्रम की भूमिका एवं व्यवस्था में वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ दिन-रात जुटे हुए हैं और पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर सर्वसमाज की जनता से कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध कर रहे हैं।
विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडल मुनकाद अली के अलावा एससी एसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन गोरेलाल जाटव, मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडल रणवीर सिंह कश्यप व अनिल बघेल, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, सादाबाद पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी वसीम ठेकेदार, पूर्व सभासद जलालुद्दीन अब्बासी, जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी, मोहन मालती स्वरूप, विधानसभा उपाध्यक्ष संजय बघेल, सत्येंद्र राणा उर्फ सोनू, दिनेश भारती, मनोज वर्मा, देश दीपक रावत आदि तमाम लोग मौजूद थे।









