हाथरस। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जनपद के विकास खंडों में स्थित शहीद स्मारकों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहीद स्मारकों एवं उनके आसपास के परिसर की साफ-सफाई कराकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण सुनिश्चित किया गया।
अभियान के दौरान संबंधित निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद स्मारकों की साफ-सफाई के साथ उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया। इस अवसर पर नागरिकों से भी अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।
जिला प्रशासन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि राष्ट्र प्रेम, स्वच्छता एवं जनभागीदारी की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।









