ममता फार्म हाउस में 19 अगस्त को होगा भव्य शिव महापुराण कथा शुभारंभ

सिकंदराराऊ । पवित्र श्रावण मास के चलते कस्बा के कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में 9 दिवसीय संगीतमय भव्य शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 19 अगस्त को होगा। कथा से पूर्व भव्यता के साथ कस्बा में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का रसपान कथा व्यास शरण देव जी महाराज अपने मुखारबिंद से श्रद्धालुओं को कराएंगे। आयोजक युवा समाज सेवी आकाश दीक्षित ने कथा का रसपान करने को श्रद्धालुओं से बढ़चढ़ सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पवित्र श्रावण मास भगवान शिव को सभी मासों से अति प्यारा है। इस मास में भगवान शिव की कथा का रसपान करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment