हाथरस में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड स्कार्फ डे, प्रभारी डीआईओएस समेत कई शिक्षक व छात्र स्काउट गाइड परिवार में शामिल

भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद हाथरस की विभिन्न इकाइयों द्वारा वर्ल्ड स्कार्फ डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के आला अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड का पारंपरिक स्कार्फ पहनाकर संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
रविवार को अयोजित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रनवीर सिंह को स्काउट गाइड परिवार में शामिल किया गया। जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह और जिला समन्वयक तथा जिला स्थानीय इकाई सचिव ऋषि कुमार वार्ष्णेय ने उन्हें स्कार्फ पहनाकर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान जिला बेसिक स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, आईटी कोऑर्डिनेटर रूपेश गौतम, गाइडर डॉ. सतना, श्रीमती संगीता वार्ष्णेय और स्काउटर योगेंद्र वार्ष्णेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वर्ल्ड स्कार्फ डे के उपलक्ष्य में मानिक चन्द्र इंटर कॉलेज, लाड़पुर में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण राम और शिक्षक धर्मेंद्र सिंह को स्कार्फ पहनाया गया। इसके साथ ही विद्यालय के दर्जनों नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं (स्काउट और गाइड) को भी स्कार्फ पहनाकर विधिवत रूप से स्काउट गाइड परिवार का हिस्सा बनाया गया। सभी ने सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment