युवा अधिवक्ता दामिनी वार्ष्णेय बनीं रेलवे की अधिवक्ता: भारी हर्ष

हाथरस। शहर की युवा अधिवक्ता सुश्री दामिनी वार्ष्णेय एडवोकेट को रेलवे अधिवक्ता नियुक्त होने से उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
शहर के मोती बाजार निवासी सुश्री दामिनी वार्ष्णेय एडवोकेट को उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक (विधि) कार्यालय द्वारा जिला एवं अधीनस्थ न्यायालय में रेलवे की ओर से वादों की पैरवी हेतु रेलवे अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति उनके विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं दक्षता का सम्मान है। इस उपलब्धि पर अधिवक्ता वर्ग एवं शुभचिंतकों ने भारी हर्ष जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। अधिवक्ता दामिनी वार्ष्णेय की नियुक्ति से शहर का भी गौरव व मान सम्मान बढ़ा है।


रेलवे की नवनियुक्त अधिवक्ता दामिनी वार्ष्णेय की नियुक्ति पर राजेश गौतम एड.पुष्पेंद्र गौतम एड.,अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन दिनेश बंसल एड़, महासचिव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन विनोद कुमार शर्मा एड.( बंटी भैया), राघव वार्ष्णेय एड.,प्रियंका पुंडीर एड.,ममता चतुर्वेदी एड.,तुलसी यादव एड.,कुमकुम सिंह एड., एवं अधिवक्तागण के अलावा हरिश्चंद्र दोबरावाल, हरिनामदास सांचा वरिष्ठ पत्रकार, चंदन उर्फ वासुदेव वार्ष्णेय ने हर्ष व्यक्त किया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment