हमें ऐसा बनना चाहिए कि हमारा जीवन दूसरों के लिए प्रेरणादायक हो-राजिंदर सिंह जी महाराज

हाथरस।सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वाधान में हुजुर बाबा सावन सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर 25 जुलाई से आयोजित विशाल आध्यात्मिक सत्संग महोत्सव के अंतिम दिवस पर मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग पर प्रातः व सायं की पालियों में आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया गया।
सत्संग ऑडियो वीडियो के माध्यम से पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज की वाणी में प्रसारित किया गया। महाराज जी ने सत्संग में अपने संदेश में यही समझाया कि हम इंसानो को स्वयं के हृदय को प्रभु के प्रेम, दया व करुणा भाव से भरा रखना चाहिए।


हमें ऐसा बनना चाहिए कि हमारा जीवन दूसरों के लिए प्रेरणादायक हो। साथ ही साथ सतगुरु द्वारा बताये गए रास्ते पर चलते हुए मानव जीवन की वास्तविक मंजिल जो कि इसी जन्म में आत्मा के अपने मूल स्रोत में विलीन होना है को पाने हेतु सतत प्रयास करते रहने चाहिए।
इसी श्रृंखला में भिंड मध्य प्रदेश से आये रूहानी गजल गायक व कव्वाल केशव व उनकी म्यूजिकल टीम द्वारा मधुर संगीत पर कई रूहानी गजलों का गायन किया गया। केशव द्वारा प्रस्तुत रूहानी गजलों को सुनकर सत्संग भवन में साध संगत भाव विभोर होकर झूम उठी
सत्संग समापन के दिन शाखा का सत्संग हाल खचाखच भरा हुआ था। अंत में सभी संगत हेतु लंगर प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी साध संगत ने बड़े ही चाव के साथ ग्रहण किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment