सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक

हाथरस। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज लेवर कॉलोनी में विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शामिल होकर छात्र-छात्राओं को कानून का सम्मान, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए कानून की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, सुरक्षा एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आचार्यगण ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment