पैसे के लेनदेन को लेकर घर में घुसकर युवक को पीटा

सिकन्द्राराऊ। कस्बा के मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी में पैसे के लेनदेन को लेकर नामजदों ने घर में घुसकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी कन्हैया पुत्र राधेश्याम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर पर मौजूद था । तभी रात्रि 9.30 बजे करीब मौहल्ले के ही आकाश, विकास पुत्रगण रोहित पैसे के लेनदेन को लेकर घर में गाली गलौज करते हुए घुस आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment