घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला


सिकन्द्राराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव महराजपुर गोपालपुर में नामजदों ने घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव महराजपुर निवासी अर्जुन पुत्र जितेन्द्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 5 जुलाई की शाम 7 बजे करीब पुरदिलनगर से बाइक पर सवार होकर टिंकू पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी गोपालपुर के साथ अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा । तभी रास्ते में जयवीर पुत्र रामलखन निवासी गोपालपुर ने जबरन बाइक को रुकवा लिया और गाली गलौज कर उसके गाल पर चांटा जड़ दिया । जैसे ही वह अपने घर पहुंचा । तभी घर के सामने खड़े जयवीर ने हाथ में लगी कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। वह अपनी जान बचाने के लिए अपने घर में घुस गया । घर में रामलखन पुत्र सियाराम ,कन्हैया पुत्र जयवीर, सतेन्द्र पुत्र रामलखन ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment