टाॅप टेन शातिर करन उर्फ कलुआ दो किग्रा से अधिक गांजा सहित गिरफ्तार

गांव महमूदपुर बरसै का रहने वाला शातिर अपराधी गांजा किंग करन उर्फ कलुआ उपजिलाधिकारी सासनी नीरज शर्मा व एसपी चिरंजीव नाथ सिंन्हा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कृष्ण नारायण नगर के नेतृत्व में कोतवाली सासनी पुलिस, कोतवाली हाथरस गेट एवं महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए करीब ढाई सौ गांजे की पुडिया ( 02 किलोग्राम 117 ग्राम) गांजे के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि अरोपी के खिलाफ काफी समय से पुलिस को गोपनीय सूचनायें मिल रही थी। मंगलवार को थाना सासनी पुलिस को गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई कि गांव बरसै में व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बेचने का कार्य कर रहा है। सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तभी एसपी ने एसडीएम नीरज शर्मा तथा सीओ योगन्द्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा बताए गए स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी में गांजा बेच रहे व्यक्ति कलुआ उर्फ करन को गांजे की पुडिया बेचते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 250 गांजे की पुडिया अर्थात दो किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने अरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अरोपी एक शतिर किस्म का अपराधी है तथा थाना सासनी का टॉप टेन अपराधी भी है। जिसके विरुद्ध थाना सासनी पर एनडीपएस एक्ट, जुआ अधिनियम,आबकारी अधिनियम, गुण्डा अधिनियम जैसी संगीन धाराओं मे आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है । वहीं पूछताछ में अरोपी ने पुलिस को अपने नाम व पता कलुआ उर्फ करन पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी महमूदपुर बरसे थाना सासनी जनपद हाथरस बताया है। अरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार थाना सासनी मय पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट अरविंद राठी मय टीम थाना हाथरस गेट तथा थाना प्रभारी महिला थाना रितु तोमर मय टीम महिला थाना जनपद हाथरस मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment