सिंघर्र में महाराणा प्रताप जयंती राष्ट्र के लिए साहस और स्वाभिमान का प्रतीक

गांव सिंघर्र में महाराणा प्रताप की जयंती बडे ही धूमधाम के साथ गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को न केवल क्षत्रिय समाज की आन-बान-शान बताया, बल्कि उन्हें पूरे राष्ट्र के लिए अदम्य साहस, स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक भी बताया।
मंगलवार को आयोजित कार्रक्रम में कुंवर कन्हैया सिंह तोमर प्रधान और अन्नू तोमर प्रधान सहित अन्य प्रमुख साथियों ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर उनके शौर्य को याद किया। निधि तोमर और ममता राघव सहित अन्य महिलाओं की मौजूदगी ने नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया। कार्रक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों और मातृ शक्ति की उपस्थिति काफी सराहनीय रही। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए प्रेरणादायक पंक्तियां भी सुनाई गईंरू द्वंद्व कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए, तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए। इस मौके पर अर्जुन तोमर, राजीव तोमर, संदीप ठाकुर और रंजीत सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment