सिकंदराराऊ । कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड के निकट शनिवार को एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला । अचेत अवस्था में युवक को पड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लोगों ने जहर खुरानी के शिकार होने की आशंका जताई है।
बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर 12 बजे करीब एक युवक रोडवेज बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे घंटों अचेत पड़ा रहा। युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग में भर्ती कराया।









