टीम आरएलडी चलायेगी युवाओं को जोड़ने का विशेष अभियान: जोड़ेंगे मोबाइल क्रांति से

हाथरस। शहर के आगरा रोड़ स्थित अग्रवाल सेवा सदन में राष्ट्रीय लोकदल का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं महत्वपूर्ण बैठक टीम आर.एल.डी ( चुनाव प्रबंधन अभियान) की जनपद में गठन के संबंध में आयोजित की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार राष्ट्रीय संयोजक टीम आरएलडी, अमरीश त्यागी सदस्य टीम आरएलडी व डॉ.यशपाल बघेल राष्ट्रीय महासचिव , क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजेश चाहर , सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ़ गुड्डू भैया मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह ने की तथा संचालन जिला महासचिव बंटी भईया ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण कुमार ने कहा कि टीम आरएलडी का गठन जनपद में हर गांव हर, मजरे, हर कस्बे, हर शहर तक किया जाएगा। जिसमें नौजवानों को जोड़कर व प्रशिक्षित कर सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों व विचारों और पार्टी की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।सदस्य अमरीश त्यागी ने कहा कि यह संगठन पार्टी को जनपद में सोशल मीडिया के माध्यम से नौजवानों को जोड़कर मोबाइल क्रांति से जोड़ने का काम करेगा। विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि नौजवानों को प्रशिक्षण शिविर लगाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा और सोशल मीडिया के माध्यम से गांव की अंतिम सीढ़ी तक राष्ट्रीय लोगों की नीतियों को पहुंचाया जायेगा।

कार्यक्रम में टीम आरएलडी के जिला कोऑर्डिनेटर सुआ पहलवान, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सादाबाद बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य केशव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, प्रवीण पौंनिया,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष महिपाल चौधरी, प्रमोद चौधरी, दीवान जूरेल, विवेक वाल्मीकि, कप्तान खान, इसाक मोहम्मद, नगर अध्यक्ष डॉ. गनी खान, नगर अध्यक्ष रमेश बघेल, दीपू चौधरी, देवेंद्र जाटव, विधानसभा अध्यक्ष राजेश चौधरी , प्रवीण धनगर, राकेश चौधरी, अनिल प्रधान और हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अग्रवाल सेवा सदन में कार्यकर्ता सम्मेलन का जिला महासचिव बंटी भैया संचालन कर रहे थे तथा उनके संचालन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने शेर और शायरी के माध्यम से मंच और जनता का समा बांध दिया। विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया और क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजेश चाहर व मंच पर मौजूद शीर्ष नेताओं ने जिला महासचिव बंटी भैया को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आगामी होने वाले कार्यक्रम का भी संचालन करेंगे। इससे लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि उनको पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment