विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

सावन कृपाल रूहानी मिशन एवं शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित: पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शिविर का किया उद्घाटन: 400 को परामर्श व 100 की जॉचें

हाथरस।सावन कृपाल रूहानी मिशन के कृपाल आश्रम शाखा हाथरस एवं शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल अलीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया | जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फीता काटकर एवं संत राजिंदर सिंह जी महाराज के छविचित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

सावन कृपाल रूहानी मिशन के कृपाल आश्रम शाखा हाथरस एवं शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल अलीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने से अनेक गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान एवं उपचार संभव हो जाता है। सावन कृपाल रूहानी मिशन एवं शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे सेवा कार्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए दोनों संस्थाओं की प्रशंसा करते हुए सभी चिकित्सकों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रातः से दोपहर तक शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मौसम गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरशद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य कुमार, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा वार्ष्णेय, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वसीम ऐजाज, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध प्रताप सिंह, डॉ. रोहित द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान हृदय रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर में इसके अतिरिक्त नेत्र, दंत, हृदय, ई.सी.जी., ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर (रैंडम), ऑक्सीजन सैचुरेशन सहित अनेक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं तथा आवश्यकता अनुसार चिकित्सकों के परामर्श पर दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। इस शिविर में 400 से अधिक संख्या में लोगों ने इस जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया व 100 से अधिक मरीजों की हृदय की जांच ई.सी.जी की गई।वहीं सभी लोगों ने इस स्वास्थ्य महाशिविर के आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।

सावन कृपाल रूहानी मिशन कृपाल आश्रम शाखा के अध्यक्ष निरंजन लाल अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित में ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल की मार्केटिंग हेड समाना जैदी और सावन कृपाल रूहानी मिशन कृपाल आश्रम शाखा के राकेश अग्रवाल ने सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया । शिविर में नागरिकों ने स्वस्थ शरीर, खुशहाल परिवार, हमारा संकल्प, आपकी सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए इस पहल की प्रशंसा की।

सावन कृपाल रूहानी मिशन, कृपाल आश्रम शाखा से ब्रजकिशोर अग्रवाल, नीलू अरोरा,रीनू कुलश्रेष्ठ,अनीता यादव,अर्जुन गुप्ता,अभय शर्मा,मधु गोयल,वीरेंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल आदि और शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल से अंकुल शर्मा, रोहित पांडे, अमृता कौर, ललित शर्मा, सालिम खान, यतीश शर्मा, रूबी, साहिल सहित हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment