हाथरस।जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. आर. पी. गुप्ता (एमबीबीएस, एमडी) को उनके चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, निःस्वार्थ सेवाओं तथा मानवता के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घकालीन चिकित्सकीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए समाज के प्रति उनके सेवा-भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर ग्रुप की सदस्याएँ अंजू अग्रवाल, श्वेता गोयल, सरिता अग्रवाल, संगीता माहेश्वरी सहित अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित थीं।









