जायंट्स पहल ने की अन्नदान सेवा : कराया भोजन

हाथरस। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत कामरेड़ भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित बाबा अमरनाथ बर्फानी मंदिर परिसर में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया तथा उनके लिए आगामी कुछ दिनों के उपयोग हेतु राशन सामग्री भी वितरित की गई।
इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन के नेतृत्व में सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में श्रीमती स्नेहलता अग्रवाल, श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती सुमनलता, श्रीमती सरोज गर्ग, श्रीमती अंजू अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया।
अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन ने कहा कि भूखे एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मानवता की सच्ची सेवा है। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल समाज सेवा के ऐसे कार्यों के माध्यम से निरंतर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी लोगों ने समूह के इस सेवा भाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना की।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment