बच्चों के विवाद में भाई बहन को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोड़रा जहांगीरपुर में बच्चों के विवाद में नामजदों ने भाई बहन को मारपीट कर घायल कर दिया । घायल युवक के पिता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कोड़रा जहांगीरपुर निवासी दामोदर सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 जुलाई की रात्रि 10 बजे करीब बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही चन्द्रपाल पुत्र भूप सिंह, पीतम सिंह पुत्र कमल सिंह ,धीरज पुत्र चौखेलाल, नेम सिंह पुत्र जयदेव ने गाली गलौज कर उसके पुत्र राजकुमार व पुत्री राधा को मारपीट कर तालाब के पास डाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना में दोनों भाई बहन घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment