27 से 29 जुलाई तक विकास भवन में आयोजित होगा विशेष आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर

हाथरस,। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारतीय डाक विभाग, अलीगढ़ मंडल द्वारा जनपद हाथरस में आधार संबंधी सेवाओं को सुगम एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से 27 से 29 जुलाई, 2026 तक विकास भवन परिसर, में विशेष आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उक्त विशेष शिविर में आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल, बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन संबंधी कार्य किए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों को आधार नामांकन अथवा आधार अद्यतन कराना है, वे निर्धारित तिथियों में विकास भवन परिसर, पहुंचकर इस विशेष शिविर का लाभ उठाएं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment