सपा सेक्टर प्रभारी डॉ. सुखवीर सिंह अपने ही घर में नजरबंद


 दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख नेताओं पर निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में सासनी क्षेत्र के गांव विघैपुर निवासी समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी डॉ. सुखवीर सिंह को पुलिस ने उनके ही आवास पर नजरबंद कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपा नेता डॉ. सुखवीर सिंह अपने समर्थकों के साथ दिल्ली आंदोलन में शामिल होने की रणनीति तैयार कर रहे थे। इसकी भनक जैसे ही स्थानीय खुफिया तंत्र और सासनी कोतवाली पुलिस को लगी, पुलिस महकमे में खलबली मच गई। शुक्रवार सुबह ही सासनी कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ गांव विघैपुर पहुंच गई। पुलिस ने डॉ. सुखवीर सिंह को घर से बाहर निकलने से रोकते हुए उन्हें नजरबंद कर दिया। उनके आवास के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस सपा सेक्टर प्रभारी डॉ. सुखवीर सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। किसी को भी कानून हाथ में लेने या शांति व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डा. सुखवीर सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जिला महासचिव रह चुके है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment